बिहार राज्य के 18 से 28 वर्ष की आयु के बेरोजगार युवाओ के लिए हाल ही में Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025 की शुरुआत की है। इसके जरिये राज्य के लाखों युवाओं को रोजगार पाने में मदद मिलेगी। इस योजना के तहत 12वीं पास, स्नातक, स्नातकोत्तर, और आईटीआई/डिप्लोमा धारक युवाओं को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना, बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी पहल है। इस योजना के तहत युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर 3 से 12 महीनों की निःशुल्क इंटर्नशिप दी जाएगी। यह योजना राज्य के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Contents
Overview Mukhyamantri Pratigya Yojana
Scheme Name | Mukhyamantri Pratigya Yojana |
Full Form | CM Promotion of Readiness, Awareness and Technical Insights for Guiding Youth Advancement (CM-PRATIGYA) |
Launched By | Bihar Government (CM Nitish Kumar) |
Launch Date | 1st July 2025 |
Beneficiaries | Unemployed youth (18–28 years) |
Educational Eligibility | 12th Pass, ITI, Diploma, Graduate, Postgraduate |
Stipend Amount | ₹4,000 to ₹6,000 per month |
Internship Duration | 3 to 12 months |
Total Beneficiaries (5 years) | 1,05,000 youth |
Application Mode | Online (Portal launching) |
Official Website | cmpratigya.bihar.gov.in |
Mukhyamantri Pratigya Yojana
राज्य के बेरोजगार युवाओ के लिए मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना को शुरू किया गया है। यह योजना ऑन लोगो के लिए अहइ जो पढाई पूरी करने के बाद भी बेरोजगार है और रोजगार की तलाश कर रहे है।
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना बिहार के जरिये युवाओं को व्यावसायिक कौशल सिखाना, इंटर्नशिप के माध्यम से कार्य अनुभव प्रदान करना और आर्थिक सहायता दे कर उनके भविष्य को सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत कुछ प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
- कौशल विकास: युवा वर्ग को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
- इंटर्नशिप अवसर: युवाओं को बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप करने का अवसर मिल सके।
- आर्थिक सहायता: इंटर्नशिप के दौरान मासिक भत्ता देना।
- रोजगार सृजन: छात्रों को रोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए सक्षम बनाना।
इस योजना के तहत राज्य के कुल 1 लाख युवाओं को 3 से 12 महीने की फ्री इंटर्नशिप करवाई जाएगी। इंटर्नशिप के दौरान युवाओ को हर महीने ₹4,000 से ₹6,000 तक का स्टाइपेंड भी दिया जायेगा।
Monthly Stipend Structure in CM Pratigya Yojana
Educational Qualification / Internship Type | Monthly Stipend |
---|---|
12वीं पास एवं प्रमाणित प्रशिक्षार्थी | ₹4,000 प्रतिमाह |
आई.टी.आई / डिप्लोमा पास | ₹5,000 प्रतिमाह |
स्नातक / स्नातकोत्तर | ₹6,000 प्रतिमाह |
गृह जिले से बाहर इंटर्नशिप करने पर | अतिरिक्त ₹2,000 प्रतिमाह |
बिहार राज्य से बाहर इंटर्नशिप करने पर | अतिरिक्त ₹5,000 प्रतिमाह |
यह स्टाइपेंड युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से दिया जा रहा है। यदि कोई युवा अपने गृह जिले या बिहार राज्य से बाहर इंटर्नशिप करता है, तो उसे सरकार द्वारा अतिरिक्त भत्ते के रूप में आर्थिक सहायता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना पात्रता मानदंड
- उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के पास 12वीं, ITI/डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवार को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
- उम्मीदवार को कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए।
CM Pratigya Yojana आवश्यक दस्तावेज
इस योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखना आवश्यक है।
- आधार कार्ड
- 12वीं/ITI/डिप्लोमा/स्नातक की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट)
- पासपोर्ट फोटो
- बैंक पासबुक
Mukhyamantri Pratigya Yojana Online Registration
- सबसे पहले युवाओं से ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा।
- उसके बाद प्राप्त आवेदकों का सत्यापन किया जाएगा।
- शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों के दस्तावेजों की जांच किया जाएगा।
- और सही पाए जाने पर उन्हें इंटर्नशिप के लिए चयन किया जाएगा।
इस तरह आप मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025 के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्कीम के तहत चयनित युवाओ को ही Intersnhitp दी जाएगी।