Central Government

PM Uchchatar Shiksha Protsahan Yojana Apply Online

PM Uchchatar Shiksha Protsahan Yojana : प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना (पीएम यूएसपी) के जरिये प्रतिभाशाली छात्र को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। शिक्षा मंत्रालय कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणामों के आधार पर प्रतिवर्ष मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए स्कालरशिप दी जा रही है।

इस कार्यक्रम के जरिये होनहार छात्रो को आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखने और सार्थक करियर बनाने में सक्षम बनाना है। आज कई परिवार पीएम यूएसपी छात्रवृत्ति के जरिये समय पर सभी शैक्षणिक खर्चों को पूरा करते हैं।

PM Uchchatar Shiksha Protsahan Yojana

ऐसे प्रतिभाशाली छात्र जो 12वीं की पास करने के बाद सिमित संसाधनों की वजह से उच्च शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ होते है। ऐसे छात्रों के लिए प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना (पीएम यूएसपी) को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रवृत्ति दी जाती है।

PM Uchchatar Shiksha Protsahan Yojana का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी छात्रों के लिए उच्च शिक्षा को सुलभ बनाना है।

Important Highlights

  • Total Scholarships per Year: 82,000 (50% reserved for girls)
  • Course Level: Undergraduate and Postgraduate (Regular courses only)
  • Eligible Boards: State Boards, CBSE, ICSE
  • Reservation: As per Central Government norms (SC/ST/OBC/PwD)

प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता

  • छात्र का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में स्कोर 80वें पर्सेंटाइल से अधिक होना चाहिए।
  • छात्र नियमित डिग्री या डिप्लोमा कोर्स में नामांकित होना चाहिए।
  • कॉलेज/संस्थान AICTE या संबंधित मान्यता प्राप्त निकाय द्वारा मान्य होना चाहिए।
  • एक उम्मीदवार दो सरकारी/छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ नहीं ले सकते।
  • परिवार की वार्षिक आय 4.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • यदि छात्र कॉलेज बदलता है तो छात्रवृत्ति जारी रह सकती है।

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश का प्रमाण
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी
  • कक्षा 12 की मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले https://scholarships.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद “नया पंजीकरण” चुनें।
  • अब अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें इसके, जिसके बाद आईडी और पासवर्ड बनाएं।
  • बनाये गए आईडी और पासवर्ड के जरिये पोर्टल पर लॉग इन करें और प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना चुनें।
  • जिसके बाद शैक्षणिक सम्बंधित जानकारी दर्ज़ करे और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • एक बाद फॉर्म में दर्ज़ जानकारी को चेक करने के बाद submit कर देना है।
  • स्कालरशिप विभाग द्वारा सत्यापन और अनुमोदन पूरा होने के बाद स्कालरशिप की राशि बैंक अकाउंट में भेज दी जाती है।

सभी छात्र राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://www.scholarships.gov.in/ के जरिये आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते है। इसके जरिये आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ युवाओ को रोजगार के लिए बेहतर अवसर प्रदान करना है।

Disclaimer: The information published on Latestsarkariyojana.com is provided for general informational and educational purposes only. While we make every effort to keep the content accurate, up-to-date, and reliable, we do not guarantee the completeness, accuracy, or validity of any information published on this website.

Neha Arya

My name is Neha Arya and I'm the founder of Latestsarkariyojana. On this blog, I share information about government schemes, online forms, important documents, government jobs, and digital services. My goal is to raise awareness and help people access the benefits of government schemes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button